पानीपत। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह खेल नहीं बल्कि उनकी अदाकारी है। एक विज्ञापन में उन्होंने पांच अलग- अलग किरदार निभाकर कमाल कर दिया। इससे पहले भी नीरज ने विज्ञापन किए हैं, लेकिन यह पहला विज्ञापन है, जिसमें उन्होंने अदाकारी की है। इस विज्ञापन को नीरज के चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।
इस विज्ञापन में नीरज चोपड़ा पत्रकार, फिल्म निर्देशक, मार्केटिंग गुरु, बैंक क्लर्क और एक युवा के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह विज्ञापन गुदगुदाने वाला है। इसमें नीरज ने अपनी अदाकारी से सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। जिसे उन्होंने 360 डिग्री मार्केटिंग बताया है। इस पर उनके चाहने वाले कमेंट कर रहे हैं और विज्ञापन ट्रेंडिंग में हैं। नीरज चोपड़ा के एक फैन ने वीडियो को लेकर लिखा कि विज्ञापन में प्रोफेशनल एक्टर से ज्यादा अच्छी एक्टिंग तो खुद नीरज चोपड़ा कर लेते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने विज्ञापन को लेकर अभिनेताओं की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि लगता है अभिनेताओं का कॅरियर संकट में है।
कमेंट
कमेंट X