सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   XEN son kidnapped for ₹1.5 crore police rescue him within 11 hours in Panipat

डेढ़ करोड़ के लिए एक्सईएन के बेटे का अपहरण: सहारनपुर से फिरौती का फोन, फिर आए रोहतक; किडनैपिंग केस की कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 14 Jun 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पानीपत से डेढ़ करोड़ के लिए एक्सईएन के बेटे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने 11 घंटे में छुड़ा लिया, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। बच्चे को रोहतक के किलोई से बरामद किया गया है। साजिश में युवती भी शामिल है।

XEN son kidnapped for ₹1.5 crore police rescue him within 11 hours in Panipat
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पानीपत के थर्मल पावर स्टेशन के पार्क से शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुनीता चंद्रावत के 12 साल के बेटे कबीर का डेढ़ करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। 



बच्चे के साथ पार्क में खेलने वाला काॅलोनी का ही युवक विशाल (20) उसे कार चलवाने के बहाने अगवाकर ले गया। इसके लिए विशाल ने 1500 रुपये में कार किराए पर ली। इसी कार में लगे जीपीएस से लोकेशन मालूम कर पुलिस अपहर्ताओं विशाल, उसके दोस्त आदेश और एक महिला शारदा तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण के 11 घंटे बाद शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस ने रोहतक के किलोई गांव के पास कार को घेर लिया। घेराबंदी होती देख अपहर्ताओं ने कबीर को चलती कार से फेंक दिया। उसे हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार इसके बाद अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ हो गई और दोनों ओर से करीब 11 राउंड फायर हुए। इसमें विशाल व आदेश (20) पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन


अपहरण की साजिश में आदेश की रोहतक के भराण गांव निवासी महिला मित्र शारदा भी शामिल रही। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों घायल आरोपियों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

थर्मल पावर प्लांट में एक्सईएन सुनीता के पति समीर गेल इंडिया में डीजीएम हैं और जयपुर में तैनात हैं। कबीर सातवीं का छात्र है। सुनीता ने शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे बेटे कबीर के मोबाइल नंबर से उनके पास व्हाट्सएप काॅल आई है। 

 

उसका अपहरण कर ले गए बदमाशों ने 1.5 करोड़ की फिरौती मांगी है। उनकी सूचना पर पुलिस ने पार्क के पास से सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक फुटेज में कार का नंबर नजर आया। इससे पता चला कि कार कोतानी रोड निवासी निखिल की है। निखिल ने पुलिस को बताया कि विशाल कार को सेल्फ ड्राइविंग (खुद चलाने) के लिए किराए पर ले गया है। कार में जीपीएस लगा है। पुलिस ने जीपीएस से कार की लोकेशन ट्रेस की।

 

पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अपहर्ताओं की लोकेशन लगातार बदलती जा रही थी। पुलिस पीछा करती रही। आखिर किलोई में पुलिस का ऑपरेशन सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल थर्मल का ही रहने वाला है। वह और कबीर रोज शाम को एक ही पार्क में खेलते हैं, इसलिए दोनों में दोस्ती हो गई। आदेश थर्मल के पास सुंदर नगर क्षेत्र के आदर्श नगर का रहने वाला है।

सहारनपुर से किया फिरौती का फोन
कबीर के अपहरण के थोड़ी देर बाद ही विशाल के साथ कार में आदेश भी आ गया। दोनों कबीर को सहारनपुर के गंगोह में ले गए। वहां से फिरौती के लिए कॉल की। इसके बाद वहां से निकल गए। 200 किलोमीटर से ज्यादा चलने के बाद वे रोहतक के किलोई पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उनकी साजिश कबीर को एक दिन रोहतक में शारदा के बताए ठिकाने पर रखकर फिरौती वसूल करने की थी।

 

सीएम रातभर लेते रहे अपडेट, डीजीपी ने की एक लाख इनाम की घोषणा
अपहरण की घटना के बाद सीएम नायब सिंह सैनी भी रातभर पुलिस अफसरों से जानकारी लेते रहे। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह से भी बात की।
 

बच्चे की बरामदगी होने के बाद उनकी ओर से पुलिस अफसरों को बधाई दी गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने पर डीजीपी अजय सिंघल ने पानीपत व गोहाना पुलिस की सराहना और ऑपरेशन में शामिल टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed