फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A cleanliness drive will begin in villages today.

Rewari News: आज से गांवों में चलेगा स्वच्छता अभियान

Wed, 16 Sep 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive will begin in villages today.
रेवाड़ी। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए एडीसी व सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व ग्राम सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीईओ राहुल मोदी ने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों के सभी सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों, फिरनी तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में कूड़े-कचरे के ढेर दिखाई न दे और स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता एवं सफाई गतिविधियों में जन भागीदारी को मजबूत करना व विशेष रूप से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 के तहत जन भागीदारी के साथ अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन पर जोर देना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से स्वच्छता पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता, स्वच्छता से समृद्धि, स्वच्छ भारत विकसित भारत, एक दिन एक घंटा और सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान, एक पेड़ मां के नाम जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed