{"_id":"6a5e6976204d6ed1860e6a11","slug":"action-taken-against-996-motorists-for-violating-traffic-rules-rewari-news-c-198-1-rew1001-242166-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 996 वाहन चालकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 996 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Tue, 21 Jul 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पुलिस ने 13 से 19 जुलाई तक विशेष यातायात अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 996 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन बदलने के नियमों की अनदेखी करने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों पर शिकंजा कसा। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में आठ वाहन चालकों के चालान किए गए।
अभियान के दौरान तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले एक वाहन चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा लेन बदलने के नियमों का उल्लंघन करने वाले 987 वाहन चालकों के चालान किए गए।