{"_id":"69f7919a581fd05fa90d0283","slug":"action-will-be-taken-against-candidates-violating-the-code-of-conduct-rewari-news-c-198-1-rew1001-237881-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय है। जनरल ऑब्जर्वर तरुण कुमार पावरियां ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया और चुनाव चिह्नों का आवंटन हो चुका है। सभी प्रत्याशियों की जिम्मेदारी है कि वे चुनाव प्रचार के दौरान अनुशासन बनाए रखें और नियमों का पालन करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई।
यह भी निर्देश दिए गए कि प्रचार सामग्री का उपयोग निर्धारित नियमों के तहत ही किया जाए और सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जाए।
ऑब्जर्वर ने चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर देते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें।
Trending Videos