फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Activists made the toll plaza free and demanded the release of Chaduni in protest against his arrest.

Rewari News: चढ़ूनी की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने टोल कराया फ्री, रिहाई की मांग

Tue, 21 Jul 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Activists made the toll plaza free and demanded the release of Chaduni in protest against his arrest.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाकियू चढूनी कार्यकर्ता गंगायचा टोल प्लाजा पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम कर टोल को फ्री कराया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी की नरवाना के पास गिरफ्तारी के विरोध की सूचना मिलने के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए है। संगठन के आह्वान पर रेवाड़ी जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गंगायचा टोल प्लाजा पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहले से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी को तत्काल रिहा करने की मांग की। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 तारीख को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित किसान रैली को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि संगठन अपने अधिकारों और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि गुरनाम सिंह चढूनी को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से संगठन के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, ओपी लोहाणा, जयपाल, विपिन, वेद प्रकाश सुल्तानिया, वेद डाडरा, राजेश, मुन्नी, कुलदीप करनावास, मनीषा यादव, मोनिका, मंगल, अभय सिंह चिहाड़, रोशनलाल दरोगा, राजकुमार, रेवाड़ी जिले के शहरी प्रधान कृष्ण सैनी सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन आगामी दिनों में बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा।

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता। स्रोत : यूनियन

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed