सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Avoid inflammatory speeches, personal accusations: ADC

भड़काऊ भाषण, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहें : एडीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Avoid inflammatory speeches, personal accusations: ADC
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशियों से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। एडीसी ने प्रत्याशियों से कहा है कि वे भड़काऊ भाषण और आरोप-प्रत्यारोपों से दूर रहें।
Trending Videos

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया और चुनाव चिन्हों का आवंटन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। अब सभी प्रत्याशियों की जिम्मेदारी है कि वे चुनाव प्रचार के दौरान अनुशासन और मर्यादा का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता का पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की है कि वे प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अवैध गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही निर्देश दिए कि प्रचार सामग्री का उपयोग निर्धारित नियमों के तहत ही किया जाए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाया जाए।
एडीसी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्च का पूरा विवरण रखने के भी निर्देश दिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed