सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP puts its full force into campaigning, Congress awaits star campaigners

Rewari News: भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, कांग्रेस को स्टार प्रचारकों का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP puts its full force into campaigning, Congress awaits star campaigners
रेवाड़ी नगर परिषद
विज्ञापन
रेवाड़ी। निकाय चुनाव की तिथि करीब आने के साथ ही रेवाड़ी और धारूहेड़ा में चेयरमैन पद के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में तेजी आई है। दोनों स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया था और रोड शो निकाला था। भाजपा के अन्य बड़ने नेताओं ने प्रचार में ताकत झोंक दी है जबकि कांग्रेस में अभी स्टार प्रचारकों का इंतजार है।
Trending Videos

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हैं। हालांकि प्रचार में भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन पद की भाजपा की विनीता पीपल और धारूहेड़ा के भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा के प्रचार में भाजपा ने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है।
खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और खेल मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता रेवाड़ी में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। इन नेताओं की सभाओं और रोड शो के जरिए भाजपा ने मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने का प्रयास किया है।
दूसरी ओर कांग्रेस अभी तक प्रचार में अपने बड़े नेताओं को मैदान में नहीं उतार पाई है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव ही प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे, जिससे मुकाबला और रोचक हो सकता है।
भाजपा जहां अपने संगठन और बड़े नेताओं के दम पर बढ़त बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनावी रण में डटी हुई है।

चुनाव में मूलभूत सुविधाएं और सफाई प्रमुख मुद्दे
रेवाड़ी नगर परिषद की सीट इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित है, जिससे चुनाव का समीकरण काफी बदल गया है। धारूहेड़ा सीट सामान्य वर्ग के लिए है। निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे, विकास कार्य, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।
-----------
रेवाड़ी में ये हैं दावेदार
रेवाड़ी में भाजपा की विनीता पीपल और कांग्रेस की निहारिका चौधरी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में शकुंतला भांडोरिया, डॉ. मीनू डहीनवाल, दीपिका पवार और आशा मैदान में हैं। टिकट वितरण के बाद से दोनों ही दलों में कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। रेवाड़ी में पूर्व चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बार सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते उन्होंने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने निहारिका चौधरी को उम्मीदवार बना दिया।

--
धारूहेड़ा में है त्रिकोणीय मुकाबला
धारूहेड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। भाजपा से अजय जांगड़ा और कांग्रेस से कुमारी राज चुनाव लड़ रही हैं। अजय जांगड़ा निवर्तमान उप प्रधान हैं। निर्दल प्रत्याशियों में कंवर सिंह यादव, बाबूलाल लांबा, प्रदीप यादव और दिनेश यादव शामिल हैं। कंवर सिंह निवर्तमान चेयरमैन हैं। उन्होंने 2020 में चुनाव जीता था और भाजपा को समर्थन दिया था। धारूहेड़ा में 2020 में निर्दलीय चेयरमैन बने कंवर सिंह यादव एक बार फिर मैदान में हैं। दोनों नगर निकायों में बागियों की मजबूत मौजूदगी, पूर्व चेयरमैनों का अनुभव और कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed