फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister interacts with SMC; emphasizes public participation in education.

Rewari News: मुख्यमंत्री ने किया एसएमसी से संवाद, शिक्षा में जनभागीदारी पर दिया जोर

Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister interacts with SMC; emphasizes public participation in education.
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते। स्रोत : स्कूल - फोटो : आपात स्थिति के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती एडीएम कल्पना जायसवाल। स्रोत विभाग
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार की दोपहर वर्चुअल विद्यालय प्रबंधन समिययों (एसएमसी) से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा में जनभागीदारी पर जोर दिया। साथ ही एसएसीएच एक्रीडिटेशन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। इसमें एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, विद्यार्थियों के अभिभावक, विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव ने भाग लिया।
विज्ञापन

संवाद से पहले विद्यालय में एसएमसी की बैठक हुई जिसमें विद्यालय के विकास, अभिभावकों की भागीदारी और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें सभी सदस्यों और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एसएसीएच एक्रीडिटेशन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से विद्यालयों की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।
प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से एसएमसी की भूमिका और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि एसएसीएच एक्रीडिटेशन प्लेटफॉर्म से विद्यालयों की गुणवत्ता और पारदर्शिता में सुधार आएगा।

मनोज वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में जनभागीदारी से ही सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि एसएमसी को दिया गया मंच और सम्मान विद्यालयों के विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस दौरान पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed