फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleaner climbed a pole; brought down after a 20-minute struggle.

Rewari News: पोल पर चढ़ा क्लीनर, 20 मिनट की मशक्कत के बाद उतारा

Tue, 21 Jul 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cleaner climbed a pole; brought down after a 20-minute struggle.
धारूहेड़ा चुंगी पर पोल पर चढ़ा युवक। स्त्रोत: वीडियो ग्रेब
रेवाड़ी। धारूहेड़ा चुंगी पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ट्रैफिक पुलिस को चकमा देकर सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड के पोल पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और जगन गेट चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। उसका ड्राइवर राजस्थान से माल लेकर हिमाचल जाने वाला था और उसने युवक को एनएच-71 पर मिलने के लिए बुलाया था। युवक रेवाड़ी तो पहुंच गया, लेकिन नशे की हालत में धारूहेड़ा चुंगी पहुंच गया। इसी दौरान वह चबूतरे पर चढ़कर सांकेतिक बोर्ड के पोल पर जा बैठा।
विज्ञापन

उस समय ट्रैफिक पुलिस चौराहे पर वाहनों का संचालन करा रही थी। युवक को पोल पर चढ़ा देख राहगीरों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने समझाइश देकर और लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक युवक नशे में प्रतीत हो रहा था। पूछताछ के बाद उसके ड्राइवर से संपर्क किया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed