फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress to launch SIR awareness campaign; emphasis placed on voter list verification.

Rewari News: कांग्रेस चलाएगी एसआईआर जागरूकता अभियान, मतदाता सूची सत्यापन पर दिया जोर

Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress to launch SIR awareness campaign; emphasis placed on voter list verification.
कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक में भाग लेते लोग। स्रोत : प्रवक्ता
खोल। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) जागरूकता अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विजय बैरियर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची के सत्यापन के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी ने कहा कि एसआईआर अभियान निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना भेदभाव के होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों की मदद करेंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन

छाबड़ी ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह युवाओं और छात्रों की समस्याओं को उठाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्तराखंड में छात्रों के कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने और दिल्ली में सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है।

बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, जयपाल मनेठी, प्रदीप यादव, सुरेश बाबू, लक्ष्मण मास्टर, जगदीश पाड़ला, कैलाश बाबू, अरवनीश अध्यक्ष, बबलू बलवाड़ी, जयसिंह सरपंच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed