{"_id":"6a5d16b22891399bd40b22e8","slug":"construction-of-the-road-connecting-to-dharuhera-has-begun-rewari-news-c-198-1-rew1010-242103-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू
Sun, 19 Jul 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
एनएच-48 से धारूहेड़ा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। एक माह से उखड़ी पड़ी एनएच-48 से धारूहेड़ा शहर को जोड़ने वाली रेवाड़ी-पलवल रोड का निर्माण शुरू हो गया है। इससे वाहन चालकों ने राहत की उम्मीद जताई है।
यह सड़क धारूहेड़ा शहर की प्रमुख लाइफलाइन मानी जाती है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग भगत सिंह चौक, उप तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नंदरामपुर बास रोड, भिवाड़ी रोड तथा शहर के प्रमुख बाजारों तक पहुंचते हैं।
सड़क के आरसीसी हिस्से को करीब एक माह पहले उखाड़ दिया गया था, जिससे धूल, गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। लेबर की उपलब्धता में समस्या आने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने लगातार निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई थी। अब सड़क पर निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यह मार्ग पूरी तरह तैयार होकर यातायात के लिए सुचारु रूप से खोल दिया जाएगा।