सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for dismissal of all police station staff in the case of third degree torture of a minor

Rewari News: नाबालिग को थर्ड डिग्री यातना देने के मामले में थाने के सभी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand for dismissal of all police station staff in the case of third degree torture of a minor
नाबालिग के साथ मारपीट मामले में हो रही महापंचायत। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। यूआईटी थाने में नाबालिग लड़के से पुलिस हिरासत में मारपीट करने और थर्ड डिग्री यातना देने आरोप के मामले में रविवार को सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में मौजूद लोगों ने इस मामले में थाने के सभी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की।
Trending Videos

महापंचायत में 50 सदस्यों की संयुक्त कमेटी गठित की गई है। सर्वसम्मति से कई अहम मांगें रखी गईं, जिनमें यूआईटी थाने के पूरे स्टाफ को तुरंत बर्खास्त करने, पीड़ित नाबालिग का इलाज कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, एफआईआर में छूटी धाराओं को जोड़ने और नामजद आरोपियों के अलावा अन्य दोषियों के नाम शामिल करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मेडिकल बोर्ड का गठन नहीं किया गया। मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़ित का मेडिकल कराया जाए। एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाए। मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों की गिरफ्तारी की जाए।
महापंचायत ने प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
महापंचायत में श्यामलाल, मोनू रेवाड़िया, सोनू मेघवाल, ओमप्रकाश, मंगतराम, सुधीर तंवर, अजीत सिंह, सुरेश फौजी, अशोक मेघवाल, धर्मेंद्र वाल्मीकि, कांग्रेस नेता इमरान खान, खूबी खान, लीलू मौजूद रहे।
सरकारी दफ्तरों में कचरा भरकर विरोध करेंगे
वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने कहा कि मामले को लेकर मेघवाल और वाल्मीकि समाज एकजुट है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो पूरे राजस्थान में सरकारी दफ्तरों में कचरा भरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सबसे पहले प्राइवेट गाड़ी चालक मनीष द्वारा मारपीट करने के आरोप हैं, इसलिए उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed