फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Humid heat intensifies; rain likely from today until July 22.

Rewari News: उमस भरी गर्मी बढ़ी, आज से 22 जुलाई तक बारिश के आसार

Mon, 20 Jul 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Humid heat intensifies; rain likely from today until July 22.
भाड़ावास पुल का दोपहर का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह से दो बजे तक धूप-छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर दो बजे के बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। इसके चलते उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 से 22 जुलाई तक बारिश के आसार हैं जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में मामूली गिरावट के बाद भी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 20 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

बारिश होने से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों को भी मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार है। जिले में बाजरा, कपास सहित अन्य फसलों के लिए पर्याप्त बारिश को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed