फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lok Seva Manch hears grievances of artisans and laborers; workers demand social security.

Rewari News: लोक सेवा मंच ने सुनी मिस्त्री-मजदूरों की समस्याएं, श्रमिकों ने उठाई सामाजिक सुरक्षा की मांग

Mon, 20 Jul 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lok Seva Manch hears grievances of artisans and laborers; workers demand social security.
कंकरवाली स्थित शिव मंदिर पार्क के सामने एकजुट श्रमिक व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत दिहाड़ी मिस्त्री-मजदूरों और उनके परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कंकरवाली स्थित शिव मंदिर पार्क के सामने आयोजित बैठक में श्रमिकों ने रोजगार, महंगाई और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां मंच के पदाधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और नंदलाल यादव मौजूद रहे। श्रमिकों ने बताया कि काम की कमी, लगातार बढ़ती महंगाई और सरकारी योजनाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिलने के कारण उनका जीवन कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने सरकार से श्रमिकों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को लेकर प्रदेश के श्रम मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है और उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में श्रमिकों के लिए पहचान पत्र जारी करने, लेबर हेल्पलाइन शुरू करने और मजदूरी भुगतान की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई गई। श्रमिकों ने मांग की कि दिहाड़ीदार मजदूरों को प्रतिदिन और वेतनभोगी श्रमिकों को हर माह की सात तारीख तक भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा श्रमिकों ने दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सस्ते आवास, कम दर पर भोजन, निशुल्क स्वास्थ्य जांच, बच्चों की शिक्षा में सहायता और निर्माण श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए आर्थिक मदद देने की मांग रखी। महिला श्रमिकों के लिए समान मजदूरी, प्रसूति सहायता और कार्यस्थल पर सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed