सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death charge

Rewari News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death charge
प्रमिला और साथ में पति धर्मेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव लूखी में विवाहिता प्रमिला (34) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता चरण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

लालपुर निवासी चरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रमिला की शादी 23 जनवरी को गांव लूखी निवासी धर्मेंद्र के साथ अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज देकर की थी। उनकी सात बेटियां और एक बेटा है। पांचवें नंबर की बेटी प्रमिला बीए पास थी। इसी साल 23 जनवरी को उसकी शादी लूखी निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। वह प्रेग्नेंट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र एक स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। शनिवार दोपहर प्रमिला के ससुर संतराम का फोन आया। पहले फोन कट गया लेकिन दोबारा कॉल करने पर उन्होंने बताया कि प्रमिला फंदे से लटक गई है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी को ताने देने लगे थे।
आरोप है कि पति धर्मेंद्र, सास, ससुर, ननद और उसके पति की ओर से बार-बार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी और प्रमिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
शिकायत में कहा गया है कि प्रमिला ने पिता को बताया था कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। एक बार पति उसे मायके छोड़ने आए तो रास्ते में उसे ट्रक के नीचे धक्का देने की बात कही।
परिवार के समझाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 30 अप्रैल को हुई अंतिम बातचीत में प्रमिला ने पिता को ससुराल पक्ष की ओर से दबाव बनाने की जानकारी दी थी।

पिता चरण सिंह ने बताया कि 2 मई की सुबह जब बात करने के लिए बेटी को फोन किया तो सास ने बताया कि वह काम पर गई है। दोपहर 2 बजे ससुर का फोन आया और बताया कि प्रमिला की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जहां शव बिस्तर पर रखा गया था। आरोप है कि प्रमिला की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया।
--------------
साक्ष्यों के आधार पर होगी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां प्रमिला का शव बिस्तर पर रखा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रमिला और साथ में पति धर्मेंद्र की फाइल फोटो।

प्रमिला और साथ में पति धर्मेंद्र की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed