{"_id":"6ae4e70eb0c711a5610fc787","slug":"notices-issued-to-two-employees-for-generating-property-ids-for-unapproved-plots-rewari-news-c-198-1-rew1001-248042-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनअप्रूव्ड प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी बनाने पर दो कर्मचारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनअप्रूव्ड प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी बनाने पर दो कर्मचारियों को नोटिस
Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित शिव नगर में अनअप्रूव्ड प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के मामले में नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद ने संबंधित चेकर बलवान और मेकर हरकेश को कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 अक्तूबर तक जवाब मांगा है। दोनों कर्मचारियों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में सचिव ने दोनों कर्मचारियों की भूमिका को गंभीर लापरवाही का मामला माना है। आरोप है कि शिव नगर स्थित करीब 707 गज के एक प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी बनाते समय उसकी जीपीएस लोकेशन प्लॉट के सामने स्थित अप्रूव्ड क्षेत्र उत्तम नगर मंदिर में दिखा दी गई। इसी लोकेशन के आधार पर अनअप्रूव्ड प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी बना दी गई।
मामला सामने आने के बाद डीएमसी प्रदीप अहलावत ने संज्ञान लेते हुए नगर परिषद सचिव को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
नगर परिषद में पहले भी विवादित संपत्तियों की प्रॉपर्टी आईडी बनाने को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि आईडी जारी करने के दौरान नियमों की अनदेखी कैसे हुई।