सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Senior citizens raised the demand for free health check-up and treatment

Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens raised the demand for free health check-up and treatment
नेहरू पार्क में अपनी मांग रखते सीनियर सिटीजंस। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारी शहर के नेहरू पार्क में वरिष्ठ नागरिकों से मिलने पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताईं। वरिष्ठ नागरिकों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज की मांग उठाई।
Trending Videos

इस दौरान हुई बैठक में प्रधान अशोक प्रधान, कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक और बीके राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी आय घटती जा रही है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं, ऐसे में उन्हें सामाजिक सुरक्षा की अत्यधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की है कि प्रत्येक महिला और पुरुष सीनियर सिटीजन को न्यूनतम एक पेंशन मिलना उनका मौलिक अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहायता मिल सके।
इस मौके पर अशोक प्रधान ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट को जल्द पारित किया जाना चाहिए।
इससे हर वरिष्ठ नागरिक को न्यूनतम पेंशन की गारंटी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी मांग रखी कि जिन बुजुर्गों को अभी कोई पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें तुरंत प्रभाव से पेंशन शुरू की जाए।
इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ऑन कॉल घर पर डॉक्टर और मुफ्त मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
वरिष्ठ नागरिकों ने सीनियर सिटीजन रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्ड एज होम, हेल्पलाइन सेवा, मुफ्त चिकित्सा जांच और इलाज की सुविधा देने की मांग की।
इसके अलावा ट्रेन, बस और हवाई यात्रा में 70 प्रतिशत तक छूट देने, सरकारी कार्यालयों और न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू करने और हर गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में सीनियर सिटीजन क्लब स्थापित करने की मांग की गई।
जनसंपर्क अभियान रहेगा जारी
प्रधान अशोक ने कहा कि जब तक सीनियर सिटीजंस की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक यह जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे। बैठक में सुरेंद्र यादव एडवोकेट, लक्ष्मी नारायण, प्रभात सिंह, रामप्रताप, श्रीमती लक्ष्मी देवी, रामकरण सहित कई वरिष्ठ नागरिकों ने अपने विचार रखे और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed