सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The SP reviewed the cases registered at the police station and gave instructions for the disposal of pending cases.

Rewari News: एसपी ने थाने में दर्ज मुकदमों की समीक्षा कर लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
The SP reviewed the cases registered at the police station and gave instructions for the disposal of pending cases.
थाना माडल टाउन का औचक निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने थाना मॉडल टाउन का निरीक्षण किया व थाने की मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात व थाना परिसर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के रिकाॅर्ड के रजिस्टर व फाइलों को चैक कर उनकी स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos

पुलिस अधिकारी ने खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर बेहतर साफ-सफाई एवं रखरखाव के भी निर्देश दिए। थाने में दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर, लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाना परिसर में पेंडिंग मदों एवं वाहनों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ लेकर, पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करें।
कहा कि किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें। साथ ही बेहतर पुलिसिंग कर पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने का निरंतर प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed