फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tree plantation for environmental conservation is the need of the hour: Lakshminarayan

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण समय की जरूरत : लक्ष्मीनारायण

Mon, 20 Jul 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation for environmental conservation is the need of the hour: Lakshminarayan
पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते गणमान्य। स्रोत : प्रवक्ता
कुंड। बीएमआर परिसर में रविवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट ने की। उप जिलाधिकारी फिरोजपुर झिरका लक्ष्मीनारायण, पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार और डहीना तहसील के कानूनगो नरेंद्र यादव ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण समय की जरूरत है। पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी जरूरी है। जब तक पौधे वृक्ष का रूप नहीं ले लेते, तब तक उनकी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। डहीना तहसील के कानूनगो नरेंद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जनअभियान बनाने की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अभय सिंह ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed