सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   We will have to work together for unity in the society: Satyendra

समाज में एकता के लिए मिलकर करना होगा कार्य : सत्येंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
We will have to work together for unity in the society: Satyendra
विज्ञापन
भिवाड़ी। श्री राजपूत सभा समिति की ओर से रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क गांधी कुटीर अरावली विहार में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सत्येंद्र चौहान ने कहा कि देश के स्वाभिमान और एकता के लिए सभी समाजों को मिलकर कार्य करना चाहिए।
Trending Videos

उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर धर्मवीर सिंह ने की। शोभा यात्रा का शुभारंभ डॉ. रूप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य वक्ताओं सहदेव सिंह नरूका और कर्मबीर ने भी महापुरुषों की जयंती को सामूहिक रूप से मनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा श्री श्याम बाल वाटिका से पांच घोड़ों पर सजी महाराणा प्रताप और उनके सैनिकों की झांकी के साथ शुरू हुई, जो नीलम चौक, गौरव पथ और मुख्य बाजारों से होते हुए गांधी कुटीर पहुंची। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं और नगरवासियों ने पुष्प वर्षा और जल सेवा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मानेसर और नोएडा सहित कई क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। 18 विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को मंच पर स्थान देकर सद्भाव का संदेश दिया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed