{"_id":"6a57897b6eefa2e14601e4a0","slug":"a-month-and-a-half-into-the-second-phase-only-3346-hpv-vaccine-doses-have-been-administered-rohtak-news-c-17-roh1020-888580-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दूसरे चरण का डेढ़ माह गुजरा पर 3,346 ही लगी एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दूसरे चरण का डेढ़ माह गुजरा पर 3,346 ही लगी एचपीवी वैक्सीन
Wed, 15 Jul 2026 06:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान का दूसरा चरण डेढ़ महीना बीत चुका है। पहले चरण की तुलना में अब तक 3,346 किशोरियों को ही वैक्सीन लग पाई है। प्रदेश की किशोरियां बांझपन की अफवाहों के कारण टीकाकरण से कतरा रही हैं।
पहले चरण में 2,26,000 के लक्ष्य के मुकाबले मात्र 42,631 किशोरियों को वैक्सीन लगी थी। यह लक्ष्य का केवल 18.86 फीसदी आंकड़ा था। 14 जुलाई तक कुल 45,977 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है।
अभियान को 1 जून से आगामी 90 दिनों के लिए बढ़ाया गया था, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। जिला नोडल अधिकारी प्रतिभा खत्री का कहना है कि वैक्सीन से स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
जिलों में टीकाकरण की स्थिति
करनाल 7,035 वैक्सीन के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कैथल 4,698 और यमुनानगर 4,386 वैक्सीन के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। झज्जर में 364 और जींद में 444 किशोरियों को ही वैक्सीन लग पाई है। चरखी दादरी, फतेहाबाद, पंचकूला, रोहतक और सिरसा में भी कम टीकाकरण हुआ है। किशोरियां यू-विन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकती हैं।