{"_id":"6adcd5e3721d7b320b0ff7a5","slug":"committee-formed-at-civil-hospital-to-address-complaints-of-sexual-harassment-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-162668-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नागरिक अस्पताल में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नागरिक अस्पताल में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए समिति गठित
विज्ञापन
24जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में यौन उत्पीड़न समिति का जानकारी सार्वजनिक कर लगाया बोर्ड। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायतों की सुनवाई के लिए गठित आंतरिक समिति की जानकारी सार्वजनिक की गई है। अस्पताल परिसर में इस संबंध में एक बोर्ड लगाया गया है, जिस पर समिति के सदस्यों के नाम, पद और संपर्क नंबर दर्ज हैं।
इसका उद्देश्य अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए उचित माध्यम उपलब्ध कराना और कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। नागरिक अस्पताल में लगाए गए बोर्ड पर समिति को प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी (पॉश) नाम दिया गया है। इसमें कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। डॉ. मंजू बाला सिंगला (एसएमओ) को समिति की अध्यक्ष और डॉ. सुषमा लता (एसएमओ) को कन्वीनर बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. सुधीर (आरएमओ), डॉ. शिप्रा (पैथोलॉजिस्ट), डॉ. संतलाल (एमओ), डॉ. सीमा वशिष्ठ, आरती लाठर, सरोज खन्ना, प्रोमिला और सुनीता दुहन को समिति में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। आरती लाठर को बाहरी सदस्य और सरोज खन्ना को कानूनी सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है।
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए आंतरिक शिकायत समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके माध्यम से महिला कर्मचारी अपनी शिकायत संबंधित समिति के सामने रख सकती हैं। अस्पताल जैसे संस्थान में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, अन्य महिला कर्मचारियों और कार्यस्थल पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान से जुड़ा वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।