सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two found murdered in polangi village of rohtak

Rohtak: पोलंगी गांव में दो लोगों की हत्या, तेजधार हथियारों से किया गया है वार; जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

Two found murdered in polangi village of rohtak
शव को देखता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक की सीमा के अंतिम छोर पर बसे गांव पोलंगी में शुक्रवार को किसी ने एक मकान में घुसकर दो लोगों की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। मृतकों में एक की उम्र 55 तो दूसरे की 50 साल के करीब है। आईएमटी थाना पुलिस वारदात की जांच कर रही है। 
Trending Videos



पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पड़ोसी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं कि मृतक कौन हैं। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed