फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is only through the teachings of saints and great souls that

Rohtak News: संत महापुरुषों की शिक्षाओं से ही संभव है मानव

Sat, 24 Oct 2026 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
It is only through the teachings of saints and great souls that
फोटो 2 नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सम्मानित करते हुए। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संत महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण और राष्ट्र की उन्नति संभव है। प्रत्येक व्यक्ति को महापुरुषों के आदर्शों को अपनाते हुए समाज सेवा, परोपकार और सद्भाव की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

वह शनिवार को गांव पीपलथा और नारायणगढ़ में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन और रचनाओं के माध्यम से मानवता, सदाचार और समानता का संदेश दिया। उनके द्वारा रचित रामायण आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।
विज्ञापन

इसमें माता-पिता के सम्मान, स्त्री की गरिमा और भाईचारे जैसे आदर्शों का वर्णन है, जो पीढ़ियों तक लोगों को अच्छे संस्कार और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि के विचारों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाडो लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।

वहीं, किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष अमित ढाकल, सत्यवान शर्मा, तेजपाल शर्मा, राजेंद्र मल्लू, ओम प्रकाश सरपंच रेवर, नरेश सैनी, मेजर सिंह सरपंच, तलविंदर रसीदा, रणधीर कश्यप, रमेश बेलरखा, सुबे सिंह, निजी सहायक मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed