फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   lakh metric tonnes of paddy procured in the district's mandis

Rohtak News: जिले की मंडियों में 1.15 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

Sat, 24 Oct 2026 09:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
lakh metric tonnes of paddy procured in the district's mandis
जींद। जिले की अनाज मंडियों में कुल 1,15,577 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई। नरवाना अनाज मंडी में सबसे अधिक 50,121 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, जबकि ओल्ड ग्रेन मार्केट उचाना में 19,357 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को खरीद के साथ-साथ धान का उठान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मंडियों में किसानों की सुविधा, खरीद प्रक्रिया, फसल के उठान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। संबंधित खरीद एजेंसियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खरीद कार्य सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि उन्हें फसल बेचने में परेशानी न हो। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 81,150 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। हैफेड ने 13,229 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने 21,198 मीट्रिक टन धान खरीदा है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदे गए धान का उठान नियमित रूप से करवाया जाए। इससे मंडियों में जगह उपलब्ध रहेगी और किसानों को अपनी फसल उतारने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
नरवाना मंडी में सबसे अधिक खरीद
-नरवाना: 50,121 मीट्रिक टन
-ओल्ड ग्रेन मार्केट उचाना: 19,357 मीट्रिक टन
-धमतान साहिब: 8,907 मीट्रिक टन
-सफीदों: 7,774 मीट्रिक टन
-अलेवा: 6,631 मीट्रिक टन
-पिल्लूखेड़ा: 6,512 मीट्रिक टन
-गढ़ी: 4,882 मीट्रिक टन
-मंगलपुर: 2,645 मीट्रिक टन
-जींद: 2,844 मीट्रिक टन
-खरल: 2,164 मीट्रिक टन
-काब्रछा : 1,699 मीट्रिक टन
-नगूरा: 1,256 मीट्रिक टन-
उचाना: 290 मीट्रिक टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed