फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Last chance for admission in UG today

यूजी में दाखिले का आज अंतिम मौका

Tue, 26 Oct 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Last chance for admission in UG today
रोहतक। कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन का समय सोमवार को खत्म हो गया। अब कॉलेज सिर्फ मंगलवार तक ही दाखिले ले सकेंगे। उधर, पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन का काम सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार यूजी कोर्स में दाखिले मंगलवार को समाप्त हो जाएंगे। ज्यादातर कॉलेजों में अभी भी बहुत से कोर्स में सीटें खाली हैं। हालांकि अब कॉलेजों में विद्यार्थियों का आना बंद हो गया है। यानि जिन्होंने दाखिला लेना था, वे ले चुके हैं या फिर डिस्टेंस एजुकेशन चुनेंगे। पीजी कोर्सेज के लिए सभी कॉलेजों में वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। शिक्षक ऑनलाइन विद्यार्थियों के फॉर्म और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस बात पर खास ध्यान दिया जा रहा है कि अगर किसी विद्यार्थी ने वेटेज लगाई है तो वह सही है या नहीं।
विज्ञापन

पीजी दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ाए एमडीयू : मलिक
इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मलिक ने एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा से मिल कर पीजी कोर्स में दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। मलिक ने कहा कि यूजी के परीक्षा परिणामं में कई खामियां हैं, बहुत से विद्यार्थियों के रिजल्ट में आरएलए, एडब्ल्यू आदि खि रहा है। इसके चलते वे पीजी में दाखिला नहीं ले पाएंगे। उन्होंने मांग की जल्द ये खामियां दूर करवाई जाएं। साथ ही जल्द से जल्द कैंपस खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ऑडिट का तबादला, हड़ताल खत्म, छात्रों को राहत
सरकार ने एमडीयू के ज्वाइंट डायरेक्टर ऑडिट का तबादला कर दिया गया है। इसके बाद गैर शिक्षक संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। उनके बहुत से काम नहीं हो रहे थे। कर्मचारियों की बैठक प्रशासनिक भवन पर प्रधान रणधीर कटारिया की अगुवाई में हुई। कटारिया ने कहा कि सिर्फ तबादला ही नहीं, जेडी ऑडिट की कार्य प्रणाली की जांच होगी। इस अवसर पर उप प्रधान राजेश गिरधर, रविंदर लोहिया, रमेश रोहिल्ला, विकास अहलावत, फूल कुमार बोहत, सुमेर अहलावत, सुरेश कौशिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed