{"_id":"6a4e52001344bd338a0b5f42","slug":"must-fill-out-the-form-to-get-your-name-added-to-the-voter-list-dc-rohtak-news-c-17-roh1020-884833-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जरूर भरें फॉर्म : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जरूर भरें फॉर्म : डीसी
Wed, 08 Jul 2026 07:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने सभी पात्र मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म 14 जुलाई तक भरने का आह्वान किया है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में अब केवल 6 दिन बचे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किया है वे इसे शीघ्र भरकर जमा करें। इससे उनका नाम मतदाता सूची (ड्राफ्ट) में शामिल हो सके। मतदाता सूची (ड्राफ्ट) का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।
उन्होंने कहा कि मतदाता वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय या सहायता केंद्रों से भी सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। उपायुक्त ने जिलावासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।