फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Physical Education course launched at Government Women's College, Lakhanmajra.

Rohtak News: राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा में फिजिकल एजुकेशन कोर्स शुरू

Wed, 08 Jul 2026 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Physical Education course launched at Government Women's College, Lakhanmajra.
लाखन माजरा गाँव के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं का रूझान साइंस की तरफ बढ़ा।
लाखनमाजरा। राजकीय महिला महाविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन का नया कोर्स शुरू किया गया है। इसकी 50 सीटों के लिए 80 पंजीकरण आ चुके हैं। बीएससी लाइफ साइंस की 40 सीटों के लिए भी निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी की कुल 540 सीटें हैं। छात्राओं में दाखिले को लेकर काफी उत्साह है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। महाविद्यालय के एडमिशन इंचार्ज जोगिंदर ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को लगेगी।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट में नाम आने वाली छात्राओं को 23 जुलाई को फीस जमा करनी होगी। पहली मेरिट सूची के बाद दो और मेरिट लिस्ट जारी होंगी। यदि फिर भी कोई छात्रा दाखिले से वंचित रहती है तो कोर्स वार ओपन काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बची हुई सीटों पर दाखिला कर दिया जाएगा। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल इंदु सपरा ने कहा कि उनका प्रयास है कि सभी छात्राओं का दाखिला हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed