Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak milan dhaba firing four killed bhau gang sunny

ढाबे पर चार की मौत: रोहतक गैंगवार की इनसाइड स्टोरी, पहले तीन, फिर पहली मंजिल तक पीछा कर चौथे को भी मार डाला

Thu, 26 Nov 2026 08:45 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 08:45 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर बुधवार रात छह-सात हथियारबंद बदमाशों ने 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। हमले में डीघल निवासी रिंकू, विनित और हर्ष उर्फ राजू की मौत हो गई। सन्नी की तलाश में हमलावरों ने बेरी निवासी हिमांशु को भी गोली मार दी। पुलिस को भाऊ गैंग पर हमले का शक है।

विज्ञापन
rohtak milan dhaba firing four killed bhau gang sunny
रोहतक में गैंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक स्थित खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा अंधाधुंध फायरिंग से गुंज उठा। 50 राउंड से ज्यादा गोलियां लाकर भाऊ गैंग के बदमाशों ने ढाबे पर खाना खा रहे सन्नी गैंग के तीन युवकों डीघल निवासी रिंकू, विनित व हर्ष उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या कर दी। सन्नी के शक में ढाबे पर खाना खाने आए बेरी निवासी हिमांशु को भी दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला। आईएमटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


Trending Videos

होटल के अंदर मिले शव
डीघल निवासी मन्नु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई रिंकू (27) गांव के युवक विनित, हर्ष उर्फ राजू के साथ रिटौली निवासी सन्नी के साथ रहता था। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ की गांव के ही अंकित उर्फ बाबा व सन्नी के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। अंकित जहां जेल में है जबकि उसका छोटा भाई सन्नी जमानत पर बाहर है। बुधवार रात करीब एक बजे रिंकू, विनित व हर्ष अपने साथियों के साथ खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर खाना खा रहे थे। दो गाड़ियों में सवार होकर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के छह-सात बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और रिंकू, विनित व हर्ष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों के शव होटल के अंदर फर्श पर खून से लथपथ मिले। साथ ही बेरी निवासी हिमांशु भी मारा गया। उसका किसी गैंग से संबंध नहीं था। वह तो खाना खाने ढाबे पर आया हुआ था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 राउंड से ज्यादा चली गोलियां, होटल में मच गई अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि रात एक बजे मिलन ढाबे पर 50 से ज्यादा लोग खाना खा रहे थे। तभी दो गाड़ियों में सवार होकर बदमाशों ने सन्नी गैंग के तीन युवकों पर गोली चला दी। अंधाधुंध फायरिंग से होटल में अफरा-तफरी मच गई। खाना खा रहे लोगों व स्टाफ ने टेबलों के नीचे छुपकर जान बचाई। चार लोगों की हत्या कर बदमाश दोनों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली की तरफ भाग गए।

विज्ञापन

बाल-बाल बचा सन्नी, धोखे में बेरी का युवक हिमांशु मारा गया
पुलिस को जांच में पता चला है कि तीन लोगों की हत्या के बाद हमलावर रिटौली निवासी सन्नी के बारे में पूछ रहे थे। शक के आधार पर बेरी निवासी हिमांशु पर गोली चला दी। हिमांशु गोली लगने के बावजूद जान बचाने के लिए होटल की पहली मंजिल पर सीढि़यों के रास्ते भाग लेकिन हमलावरों ने पीछा करके उसकी भी ऊपर ही गोली मारकर हत्या कर दी। सन्नी बच निकलने में कायमाब रहा।

भाऊ गैंग के निशाने पर सन्नी, एक साल पहले भी बच गया था गांव में शराब के ठेके पर
अमेरिका में गिरफ्तार हो चुके हिमांशु उर्फ भाऊ के निशाने पर सन्नी काफी समय से है। एक साल पहले रिटौली गांव में शराब ठेके के बाहर भी भाऊ गैंग ने फायरिंग की थी। इसमें झज्जर का एक युवक मारा गया था लेकिन सन्नी बच गया था। सन्नी सहित आठ लोग 2022 में हुए हिमांशु उर्फ भाऊ के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग हत्याकांड में नामजद है। बजरंग हत्याकांड के आरोपी अनिल व दिनेश उर्फ गोगा सहित तीन आरोपियों की हत्या हो चुकी है।

पुलिस का बयान
शक है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने सन्नी व उसके साथियों पर हमला कराया है। हमले में मिलन ढाबे पर खाना खा रहे डीघल गांव के तीन युवक मारे गए जो रिटौली निवासी सन्नी के साथी हैं। बेरी निवासी हिमांशु का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। वह भी फायरिंग में मारा गया। -राजकरण, प्रभारी थाना आईएमटी

रिटौली गांव के गैंगवार में अब तक हुई हत्याएं 
रिटौली गांव में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग और अंकित उर्फ बाबा व सन्नी रिटौलिया गैंग के बीच कई वर्षों से खूनी रंजिश चल रही है, जिसमें पहले ही छह लोगों की जान चुकी है। 
-पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह विवाद 2019 के आसपास शुरू हुआ था, जब कार लोन से जुड़े विवाद के बाद हिमांशु भाऊ और अंकित उर्फ बाबा व सन्नी के बीच दुश्मनी पनपी।
-मार्च 2022 में रिटौली में कुछ ही दिनों के भीतर तीन हत्याएं हुईं, जिसके बाद पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ाई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
-जून 2025 में रिटौली के पास अंकित उर्फ बाबा व सन्नी के चाचा अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
-दिसंबर 2025 में रिटौली के शराब ठेके के पास फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि फरवरी 2026 में दिल्ली बाईपास के पास सन्नी रिटौलिया के साथी दिनेश उर्फ गोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
-अक्टूबर 2026 में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के अमेरिका में पकड़ा गया। इसके बावजूद गैंग ने सन्नी गैंग पर हमला करके मिलन ढाबे पर तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें बेरी का सामान्य नागरिक भी मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed