फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Several buses will depart from Jind for the Agroha Dham

Rohtak News: अग्रोहा धाम मेले में जींद से जाएंगी कई बसें

Sat, 24 Oct 2026 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Several buses will depart from Jind for the Agroha Dham
जींद। शरद पूर्णिमा पर 25 अक्तूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मेले में जिले से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जींद से कई बसों की व्यवस्था की गई है। अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि जींद से आईडी गोयल, रामबिलास मित्तल, मयंक गर्ग, सावर गर्ग, दीपक गोयल, नीरज गोयल और अशोक गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मेले की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और भारतीय संस्कृति का उत्सव भी है। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में आयोजित मेले में दिनभर पूजा-अर्चना, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे सहित विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले में कलश यात्रा, ध्वजारोहण और माता महालक्ष्मी को छप्पन भोग अर्पित करने सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।
विज्ञापन

श्रद्धालु शक्ति सरोवर में स्नान करने के साथ विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। अग्रोहा धाम परिसर में माता महालक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन, माता सरस्वती, माता वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी, भैरव बाबा और रामेश्वर धाम सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed