Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 new ac busses will be provide to depot

Sirsa News: रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 10 नई एसी बसें, मुख्यालय ने शुरू की प्रक्रिया

Wed, 04 Nov 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
10 new ac busses will be provide to depot
फोटो - 17 -
विज्ञापन

दिल्ली और चंडीगढ़ समेत लंबे रूटों पर बढ़ाई जाएगी बस सेवा, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए डिपो ने भेजा था प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला रोडवेज डिपो के बस बेड़े में जल्द ही 10 नई एसी बसें शामिल होने की उम्मीद है। डिपो की ओर से मुख्यालय को भेजी गई मांग पर परिवहन निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने डिपो में पहले से उपलब्ध एसी बसों की संख्या, उनके संचालन वाले रूटों और यात्रियों से होने वाली आय का ब्योरा मांगा है।
जिला रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने गत माह मुख्यालय को पत्र भेजकर 10 नई एसी बसें उपलब्ध करवाने की मांग की थी। जिला परिवहन महाप्रबंधक अजल दलाल ने बताया कि फिलहाल जिला डिपो और सब डिपो में कुल 10 एसी बसें संचालित हैं।
विज्ञापन

इन बसों को यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिले के यात्रियों की ओर से भी लगातार एसी बस सेवा का विस्तार करने की मांग उठाई जा रही थी। इसी को देखते हुए मुख्यालय को डिपो में एसी बसों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए मौजूदा एसी बसों की संख्या, उनके रूट और उनसे होने वाली आय का विवरण मांगा है। इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने से डिपो को 10 नई एसी बसें मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यदि ये बसें उपलब्ध होती हैं तो डिपो के कुल बेड़े में बसों की संख्या 152 से बढ़कर 162 हो जाएगी।
यात्रियों को बेहतर सुविधा और संचालन में मजबूती
नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे बसों के संचालन की व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार, डिपो की कई बसें लंबे समय से सड़कों पर दौड़ रही हैं। पुरानी बसों के कारण रखरखाव और मरम्मत का दबाव भी बढ़ता है। ऐसे में नई बसें शामिल होने से पुराने बेड़े पर निर्भरता कम होगी। किसी बस में तकनीकी खराबी आने पर वैकल्पिक बस उपलब्ध करवाना भी आसान होगा।
दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर बढ़ेंगे फेरे
जीएम अजल दलाल ने बताया कि जिला डिपो से दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों का दबाव सबसे अधिक रहता है। इन रूटों पर एसी बसों की मांग भी लगातार बनी हुई है। नई बसें मिलने के बाद इन रूटों पर बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा, अन्य लंबे रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यात्रियों को आवागमन के अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है।

डिपो को 50 अतिरिक्त बसों की जरूरत
रोडवेज कर्मचारी नेता पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि डिपो में बसों की कमी को लेकर कर्मचारी समय-समय पर ज्ञापन देते रहे हैं। उनके अनुसार, डिपो को सुचारु संचालन के लिए करीब 50 अतिरिक्त बसों की जरूरत है। उन्होंने सरकार से डिपो में बसों की कमी दूर करने के लिए जल्द कदम उठाने की अपील की। चाहर ने कहा कि 10 नई बसें मिलने से कर्मचारियों और यात्रियों को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। हालांकि, डिपो की वास्तविक जरूरत को देखते हुए और बसें उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed