फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civil surgeon inspected chc

Sirsa News: सिविल सर्जन ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
civil surgeon inspected chc
ओढ़ां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ को उचित निर्देश देते सिविल सर्जन। (संवाद)
स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट : सिविल सर्जन
विज्ञापन


फोटो -- 35
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। सिविल सर्जन सिरसा पवन कुमार ने वीरवार को ओढ़ां, बड़ागुढ़ा और कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को उचित दिशा निर्देश दिए और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था तथा रिकॉर्ड की जांच की।
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने स्वाइन फ्लू को लेकर वार्ड बनाने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कहा कि इस मामले में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी वस्तु की कमी होने पर तुरंत सूचित करने को कहा ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दिक्कत न हो।ओढ़ां में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मजदूरों से सफाई कराने का निर्देश दिया। एसएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में केवल 2 सफाई कर्मी हैं, जिससे पूरी सफाई नहीं हो पाती। पवन कुमार ने समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने को कहा।
विज्ञापन

पीओएसएच और स्वाइन फ्लू पर निर्देश
सिविल सर्जन ने प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट (पीओएसएच) के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या इस संबंध में समय-समय पर बैठकें होती हैं और इससे संबंधित रिकॉर्ड भी देखा। रिकॉर्ड में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जिला में एक स्वाइन फ्लू का केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को इलाज के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed