{"_id":"6a70feab3f1e90f848047a0a","slug":"40-km-of-sewer-lines-to-be-laid-at-a-cost-of-44-crore-1800-households-to-get-connections-sonipat-news-c-197-1-snp1017-158111-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 44 करोड़ से बिछेंगी 40 किमी सीवर लाइनें, 1800 घरों को मिलेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 44 करोड़ से बिछेंगी 40 किमी सीवर लाइनें, 1800 घरों को मिलेगा कनेक्शन
विज्ञापन
फोटो - जलापूर्ति विभाग कार्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। शहर की सात नई नियमित कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को जल्द ही बेहतर सीवर सुविधा मिलेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 44 करोड़ रुपये की लागत से 40 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाएगा।
कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था विकसित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने निर्माण कार्य के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। नई सीवर लाइन शुरू होने से घरेलू अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
गोहाना में वर्तमान में 158.44 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क संचालित है। आबादी बढ़ने और नई कॉलोनियों के विस्तार के कारण इन क्षेत्रों में सीवर व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के साथ ही करीब 1800 नए कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इससे भविष्य में कनेक्शन देने के लिए गलियों और सड़कों की दोबारा खुदाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
एसटीपी की क्षमता तीन से बढ़ाकर छह एमएलडी होगी
नई कॉलोनियों से निकलने वाले सीवर पानी का उपचार देवीपुरा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में किया जाएगा। बढ़ते सीवर भार को देखते हुए एसटीपी की क्षमता तीन एमएलडी से बढ़ाकर छह एमएलडी की जाएगी। इसके लिए नई उपचार इकाई स्थापित की जाएगी।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार परियोजना से जुड़ी प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एजेंसी को कार्य आवंटित होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद नई नियमित कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी।
वर्जन
नई नियमित कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही एजेंसी को कार्य आवंटित कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर जल निकासी सुविधा मिलेगी।
नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गोहाना