माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। श्री खाटू श्याम मंदिर, बंदेपुर धाम में मंगलवार रात को श्री श्याम बाबा संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें निवर्तमान मेयर राजीव जैन मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा कि सदियों से बाबा श्याम हारे तथा निर्बल लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा स्रोत हैं। भगवान कृष्ण के अवतार बाबा श्याम वर्तमान युग में हर जरूरतमंद और सहारे की उम्मीद रखने वाले शख्स का भला करते हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। बाबा श्याम के संकीर्तन के मुख्य गायक कोलकाता के सौरभ शर्मा, प्राची सखी, सोनू सांवरिया, अनिल गोयल, राठी सिस्टर्स रहे।
इस अवसर पर शैलेन्द्र तोमर, संजय ठेकेदार, मोनू राठधाना, राहुल छिकारा, जोगेंद्र वर्मा, देवेंद्र वर्मा, गुलाब सिंह जोगी, भूपेंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।