{"_id":"6a70fe4259854dc7c501be09","slug":"ban-on-construction-of-public-toilet-in-brahmin-neighborhood-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158109-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ब्राह्मण मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ब्राह्मण मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर रोक
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा में ब्राह्मण दरवाजे पर लोगों से चर्चा करते निगम आयुक्त हर्षित कुमार। संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। ब्राह्मण मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जनभावनाओं को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया।
नगर पालिका की ओर से ब्राह्मण मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण शुरू करने से पहले स्थानीय पार्षद और क्षेत्र के लोगों से राय ली गई थी। उस समय किसी ने आपत्ति नहीं जताई लेकिन बाद में निर्माण का विरोध शुरू हो गया। मामला न्यायालय तक पहुंचा और वहां से राहत नहीं मिलने पर शिकायत मुख्यमंत्री तक भी पहुंची।
निरीक्षण के दौरान विरोध कर रहे लोगों ने शौचालय निर्माण का विरोध करते हुए धरने की चेतावनी दी। कुछ लोगों ने शौचालय बनने से नशे की गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई। इस पर निगम आयुक्त ने कहा कि यह सार्वजनिक शौचालय निर्माण रोकने का आधार नहीं हो सकता। कुछ महिलाओं ने मौके पर माता मंदिर बनाने की मांग भी रखी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जनभावनाओं को देखते हुए फिलहाल शौचालय निर्माण कार्य रोक दिया गया।