फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Eeco van carrying laborers collides with truck; five dead, nine injured.

सोनीपत: मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, पांच की मौत; सात लोग घायल

Thu, 03 Sep 2026 08:09 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 03 Sep 2026 08:09 AM IST
सार

सोनीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। केएमपी पर मजदूरों से भरी एक ईको गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Sonipat Eeco van carrying laborers collides with truck; five dead, nine injured.
sonipat road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसा गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी ईको गाड़ी  की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची। 
विज्ञापन

इसी दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल है। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है, जबकि एक शव क्षतिग्रस्त ईको कार में फंसा हुआ था उसे बाहर मशक्कत से बाहर निकाला गया है।
 

नौ घायल, सभी की हालत गंभीर
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, खुशहाली, फातिलाल पुत्र बुद्धसिंह, महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय, संजीव पुत्र रामपाल, प्रमोद पुत्र रामरती और नेवाराम के रूप में हुई है। सभी घायल गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायलों को तत्काल खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत गंभीर है और घायलों के बेहोशी की हालत में होने की जानकारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और ईको गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। पुलिस ने शवों की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed