फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will participate in the 'Jail Bharo' movement on August 10.

Sonipat News: 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे किसान

Tue, 04 Aug 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will participate in the 'Jail Bharo' movement on August 10.
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में नगराधीश सिमरन को मांगपत्र सौंपते भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पद
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने 10 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर होने वाले जेल भरो आंदोलन लेगी। गोहाना रोड स्थित छोटू राम धर्मशाला में सोमवार को भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक हुई। जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि पर्याप्त बारिश नहीं होने के बावजूद सरकार ने अब तक सूखा घोषित नहीं किया है। उन्होंने प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाता है। इस बार कई नहरों की सफाई नहीं हुई और पर्याप्त पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने नहरों की सफाई कर पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसानों ने कृषि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और गांव गुहणा में हाईटेंशन लाइन के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को राहत देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप प्रधान दलबीर मलिक, मंदीप बड़वासनी, वरिष्ठ महासचिव मनोज छिक्कारा, जिला महासचिव सुंदर सिंह, जिला सचिव अनिल सरगथल, जिला सहसचिव जसबीर, कथूरा ब्लॉक प्रधान सुनील मलिक, बिजेंद्र मलिक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed