{"_id":"6aa9b4c47875a9852c011a75","slug":"haryanvi-folk-art-is-a-symbol-of-pride-sonipat-news-c-197-1-snp1017-160600-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव का प्रतीक है हरियाणवी लोक कला : प्रो. सुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव का प्रतीक है हरियाणवी लोक कला : प्रो. सुदेश
विज्ञापन
फोटो - बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देती छात्राएं। स्रोत -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में मंगलवार को दो दिवसीय हरियाणा रंगोत्सव का समापन हुआ। छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल और धर्मपुत्र कला मंच, गोहाना के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल और हरियाणवी गायक एवं हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के सहायक निदेशक गगन हरियाणवी मुख्य अतिथि रहे।
कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि हरियाणा की लोक कलाएं और परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं। लोकगीत, नृत्य और वाद्य यहां की जीवनशैली को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना जरूरी है।
पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल ने कहा कि लोक कलाएं प्रदेश के जनजीवन, संघर्ष और सामाजिक मूल्यों की अभिव्यक्ति हैं। लोक कलाकार इन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गगन हरियाणवी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रदेश की संस्कृति से जोड़ने में सहायक हैं। इस अवसर पर प्रो. श्वेता, डॉ. मोनिका और डॉ. ईशानी सहित अन्य मौजूद रहे।