सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three-year-old boy dies after falling into a drain

Haryana: खेलते हुए नाले में गिरा तीन साल का मासूम, हुई मौत; दो बहनों का इकौलता भाई था चिराग

संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

नाले में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था जिस दौरान ये हादसा हुआ। 

Three-year-old boy dies after falling into a drain
नाले में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव भंडेरी में नाले में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। दो बहनाें का इकलौता भाई कार्तिक घर के बाहर ही खेल रहा था। अचानक घर से महज 50 मीटर दूर नाले में जा गिरा। घंटों की मशक्कत के बाद जब कार्तिक का शव मिला तो परिवार में चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि नाले के पास कांटेदार झाड़ियां या घेराबंदी की मांग समय रहते पूरी हो गई होती तो मासूम की जान बच सकती थी।
Trending Videos


घटना रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे की है। सचिन की तीन संतानें हैं। दो बड़ी लड़कियां हैं, वहीं बेटा कार्तिक सबसे छोटा था। परिवार के लोगों का कहना है कि 3 साल का कार्तिक खेलते-खेलते पास ही बने नाले की तरफ चला गया। कुछ महीने पहले गांव में भंडारा वाले तालाब की सफाई के दौरान इसी नाले से दूसरे तालाब में पानी डाला गया था। नाले में रह गया पानी बच्चों के लिए खतरनाक बना हुआ है। ग्रामीण नाले के पास सुरक्षा के लिए कांटेदार झाड़ियां लगाने या पक्की घेराबंदी की मांग पंचायत से कर चुके हैं। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तलाश के दौरान कार्तिक का शव मिला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में खुले और पानी से भरे नालों के पास तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed