फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two young boy died in an accident at Pinjore

पंचकूला: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; पुलिस कर रही जांच

Sun, 30 Aug 2026 01:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 01:53 PM IST
सार

तेज रफ्तार वाहन चालक बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two young boy died in an accident at Pinjore
मृतक दोनों युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिंजौर थाना क्षेत्र के एचएमटी के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंजौर निवासी जितेंद्र (22) और मुकेश (32) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों बाइक में तेल डलवाने के बाद रतपुर कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed