{"_id":"6adbb1373a397d81d30fae79","slug":"rajani-patil-arrived-in-bilaspur-a-commotion-ensued-over-the-seating-arrangements-for-the-meeting-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170549-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर पहुंचीं रजनी पाटिल, बैठक में बैठने की व्यवस्था पर हुई गहमा-गहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर पहुंचीं रजनी पाटिल, बैठक में बैठने की व्यवस्था पर हुई गहमा-गहमी
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में सदर के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस, महिला कार्यकर्ताओं ने भी जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस की अखिल भारतीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शुक्रवार को बिलासपुर में जिला स्तरीय बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, वोट चोरी अभियान को आगे बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। इस दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच गहमा-गहमी भी हुई। सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हुई, जबकि कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया।
प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां संगठन के मानकों के अनुरूप नहीं हैं। अपनी बात रखने का एक सलीका होता है और सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए।
बैठक में जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला स्तरीय बैठकें केवल सदर विधानसभा क्षेत्र तक सीमित न रहें, बल्कि नयना देवी जी, झंडूता और जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएं। इससे विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों को सक्रियता से चलाने और कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने बताया कि बैठक में पार्टी नेता कांशी राम और चंद्रमणि के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, रामलाल ठाकुर, बंबर ठाकुर, विकास ठाकुर, तिलक राज शर्मा, बीरू राम किशोर, विवेक कुमार, संदीप सांख्यान, निर्मला राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।