फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students arrived at the training center to learn hosiery and tailoring.

Bilaspur News: होजरी और सिलाई का काम सीखने प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे विद्यार्थी

Sat, 29 Aug 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students arrived at the training center to learn hosiery and tailoring.
घुमारवीं कॉलेज के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पहले सामूहिक चित्र में। स्रोत: कॉलेज प्र
घुमारवीं कॉलेज की रेंजर्स-रोवर्स इकाई ने करवाया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जानी निर्माण और सिलाई की प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की रेंजर्स एवं रोवर्स इकाई की ओर से विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने होजरी एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र घुमारवीं का दौरा किया। यहां उन्हें होजरी निर्माण और सिलाई कार्य से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने होजरी उत्पाद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न मशीनों और तकनीकों को करीब से देखा। उन्हें कपड़े की कटिंग, सिलाई, फिनिशिंग और तैयार उत्पाद को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों को रुचि के साथ देखा और काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास के साथ स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की संभावनाओं से परिचित करवाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और विभिन्न कौशलों की जानकारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और कौशल के जरिए विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर रोवर लीडर डॉ. प्रवीण कुमार, रेंजर लीडर प्रो. अनु शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed