फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   60 workers will oversee cleanliness across the four Chaugans.

Chamba News: चारों चौगान में 60 कर्मचारी संभालेंगे स्वच्छता की कमान

Mon, 27 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
60 workers will oversee cleanliness across the four Chaugans.
नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था के लिए आवंटित किया है आठ लाख का टेंडर
विज्ञापन

बिना अनुमति दुकान या रेहड़ी लगाने वालों पर होगा 500 से 1000 तक जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले के दौरान ऐतिहासिक चौगानों की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान शुरू किया है। चारों चौगान की नियमित सफाई के लिए 60 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
सफाई व्यवस्था के संचालन के लिए करीब आठ लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया गया है। नगर परिषद ने कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित बनाने के लिए सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को दोनों प्रकार के कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जा सके। सूखे कचरे को निर्धारित स्थान पर गड्ढे खोदकर दबाया जाएगा।
विज्ञापन

चौगानों में अवैध रूप से कारोबार करने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों पर भी अब सख्ती की जाएगी। बिना अनुमति दुकान या रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान की निगरानी के लिए नगर परिषद ने चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अतिक्रमण पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि स्थानीय लोगों, व्यापारियों के सहयोग से ही चौगानों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखा जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर परिषद के स्वच्छता नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed