फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Aarti for the Chandrabhaga River, modeled after the Ganga aarti, will boost religious tourism.

Chamba News: गंगा की तर्ज पर चंद्रभागा नदी की आरती, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 23 Oct 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Oct 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Aarti for the Chandrabhaga River, modeled after the Ganga aarti, will boost religious tourism.
चंद्रभागा घाट पर हवन और ध्वजारोहण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/पांगी। पांगी में चंद्रभागा नदी की धार्मिक महत्ता को नई पहचान दिलाने और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नदी की आरती का आयोजन किया गया।
गंगा आरती की तर्ज पर चंद्रभागा घाट पर हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। हवन, धर्म ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर करीब एक बजे आरती की गई। श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान में भाग लेकर नदी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कुल्लू प्रचारक रोहित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। श्री चंद्रभागा तीर्थ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष पांगी शक्ति कुमार ठाकुरवान, मिंधल माता के पुजारी पंडित भूपेंद्र शर्मा, मिंजधर माता के कारदार करतार ठाकुर, मिंधल माता मंदिर जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुरवान और मिंधल माता समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभागा नदी पांगी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। नदी तट पर आरती के आयोजन को इस विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य चंद्रभागा को धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाना है। ऐसे आयोजनों से पांगी में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed