{"_id":"6a93b84df341afd846023aa2","slug":"chamba-barour-dog-barking-dispute-family-clash-five-injured-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंबा में खूनी झड़प: कुत्ते के भौंकने पर छिड़ा विवाद; दो परिवार भिड़े, पांच लोग घायल; दो टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में खूनी झड़प: कुत्ते के भौंकने पर छिड़ा विवाद; दो परिवार भिड़े, पांच लोग घायल; दो टांडा रेफर
Sun, 30 Aug 2026 10:29 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:29 AM IST
सार
चंबा के बरौर गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के करीब सात से आठ लोग मारपीट में शामिल बताए जा रहे हैं। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। बलदेव और उनके बेटे सतपाल को गंभीर चोटों के कारण मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुत्ते के भौंकने की आवाज से शुरू हुई एक मामूली कहासुनी का अंजाम शुक्रवार रात बरौर गांव में ऐसा हुआ कि दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से पत्थर और डंडे चलने के आरोप लगे। कुछ ही देर में मौके पर चीख-पुकार मच गई और पांच लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना सदर विधानसभा क्षेत्र के बरौर गांव की है। बताया जा रहा है कि कुत्ते के भौंकने को लेकर पहले दोनों परिवारों में कहासुनी हुई। किसी ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि छोटी सी बात इतनी बढ़ जाएगी। लेकिन देखते ही देखते बहस ने झगड़े और फिर मारपीट का रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों परिवारों के करीब सात से आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरों और डंडों से हमला करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मारपीट में बलदेव और उनके बेटे सतपाल को गंभीर चोटें आईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। वहीं रैणो देवी और नरेश कुमार का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। तरुण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दोनों पक्ष पहुंचे पुलिस के पास
घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और मारपीट के दौरान घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और मारपीट के दौरान घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।