{"_id":"6aed6cd4e300d7fccf0310b4","slug":"chamba-himachal-earthquake-magnitude-3-2-friday-morning-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चंबा में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता; जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चंबा में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता; जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं
Fri, 06 Nov 2026 11:30 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:30 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 6 बजकर 59 मिनट पर धरती हिली, जिससे लोगों में हलचल मच गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किलोमीटर की गहराई में रहा।
विज्ञापन
सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग कुछ देर के लिए सहम गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह की अनहोनी अथवा नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन की ओर से हालात पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन