{"_id":"6a6a35af9ec6974bb8049f41","slug":"cowshed-collapses-in-an-instant-major-tragedy-averted-as-cattle-were-outside-chamba-news-c-88-1-cmb1002-191541-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पलभर में ढह गई गोशाला, मवेशी बाहर होने से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पलभर में ढह गई गोशाला, मवेशी बाहर होने से टला बड़ा हादसा
Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। पंचायत डियूर के भींगा गांव में भारी बारिश के कारण एक पशुपालक की गोशाला अचानक गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय गोशाला के अंदर मवेशी मौजूद नहीं थे जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
चंद राम पुत्र हरदयाल भींगा गांव निवासी की गोशाला बीती रात हुई तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह ढह गई। बारिश के कारण जमीन में नमी और गोशाला की कमजोर हालत के चलते यह हादसा हुआ। देखते ही देखते पशुओं को रखने के लिए बनाई गई गोशाला मलबे में तब्दील हो गई।
चंद राम ने बताया कि हादसे के समय उनके मवेशी गोशाला के अंदर नहीं थे। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से मवेशियों को दूसरी जगह अधवारी में रखा हुआ था। इसके चलते पशुधन का नुकसान होने से बच गया। उन्होंने कहा कि अगर मवेशी उस समय गोशाला में होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन करने और सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद