{"_id":"6a945e202be49f6237083d6b","slug":"flour-supplied-to-ration-depots-fails-quality-test-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194974-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राशन डिपुओं में पहुंचा आटा गुणवत्ता की कसौटी पर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राशन डिपुओं में पहुंचा आटा गुणवत्ता की कसौटी पर फेल
Sun, 30 Aug 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा की मिल से हुई थी सप्लाई, जांच रिपोर्ट ने खोली पोल, अब निदेशालय करेगा कार्रवाई
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गत माह लिया था आटे का सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने वाले आटे की गुणवत्ता जांच में सवालों के घेरे में आ गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गत माह लिया गया आटे का सैंपल जांच में फेल हो गया है।
प्रयोगशाला से करीब दस दिन बाद आई रिपोर्ट में आटा सरकार की ओर से तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं पाया गया। सैंपल फेल होने के बाद अब संबंधित मिल पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के राशन डिपुओं के लिए आटे की सप्लाई कांगड़ा जिले में स्थित एक मिल से की जा रही थी। विभागीय टीम ने आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गत माह सैंपल लिया था। जांच के बाद आई रिपोर्ट में सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
अब खाद्य एवं आपूर्ति निदेशालय की ओर से संबंधित मिल के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से राशन डिपुओं में मिलने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए समय-समय पर सैंपल लिए जाते हैं। सैंपल फेल होने के बाद विभाग की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करने की भी होगी कि उपभोक्ताओं तक मानकों के अनुरूप खाद्यान्न ही पहुंचे।
--
रिपोर्ट आते ही हरकत में आया विभाग
जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्ण ठाकुर ने आटे का सैंपल फेल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गत माह लिया गया सैंपल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई खाद्य एवं आपूर्ति निदेशालय स्तर पर की जाएगी।