फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus parked on the road for two days; causing traffic jams.

Chamba News: दो दिन से सड़क पर खड़ी एचआरटीसी बस, लग रहा जाम

Thu, 03 Sep 2026 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Sep 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus parked on the road for two days; causing traffic jams.
सलूणी बाजार में दो दिन से खराब ख़डी सरकारी बस : जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। सलूणी में तकनीकी खराबी के चलते एचआरटीसी की एक बस दो दिन से सड़क के किनारे खड़ी है। सड़क पहले ही सीमित चौड़ाई वाली है और बस के खड़े रहने से रास्ता और संकरा हो गया है।
विज्ञापन

इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ बार-बार जाम लग रहा है। खासकर बसों और बड़े वाहनों को मोड़ने में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पीयूष राणा, अमन कुमार, संदीप कुमार, करन कुमार, कमलेश कुमार और खेम राज ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बस दो दिन से उक्त स्थान पर खड़ी है। बस को सड़क किनारे से नहीं हटाए जाने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन निगम से बस को जल्द ठीक करवाने या सुरक्षित स्थान पर हटाने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। बस की मरम्मत करके उसे दुरुस्त करवाकर रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed